रोटी पर थूक रहा था होटल का कर्मचारी…. पुलिस ने VIRAL VIDEO पर की कार्रवाई

बिजनौर । होटल में रोटी बनाते वक्त रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए अरबाज नाम के होटल कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।य़ मामला नजीबाबाद के जलालाबाद के एक होटल का है। जहां रोटी बनाने के दौरान रोटी पर थूकने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के बाद होटल कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

नजीबाबाद के जलालाबाद चौक में सदाबहार नाम का एक होटल है। होटल में नानबेज की बिक्री होती है। इस होटल में रोटी बनाने के दौरान रोटी पर थूकने वाले कारीगर का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और जांच के बाद कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपी अरबाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 269/270 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। इससे पहले देश मे कई अन्य होटल और शादी समारोह में भी इसी तरह से थूकने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन भी लिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close