पीएम मोदी कल झारखंड में: एक तीर से तीन निशाना साधने पहुंचेंगे कल मोदी, नड्डा और राहुल गांधी भी झोंकेंगे अपनी ताकत

रांची। झारखंड में अब चुनावी पारा हाई होगा। एक तरफ जहां नरेंद्र मोदी चुनावी मोर्चा संभालेंगे, तो वहीं राहुल गांधी 30 मई को दुमका दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संथाल परगना के दुमका एयरपोर्ट मैदान पर 28 मई को विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। ज्ञात हो, झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण में संथाल परगना की तीन सीटों पर चुनाव होना है। गोड्डा, दुमका और राजमहल में एक जून को मतदान है।

ऐसे में तमाम पार्टियों ने अब संताल परगना में जोर लगाया है। इस कार्यक्रम के लिए दुमका एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी के अधिकारियों ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा-व्यवस्था पर बैठक की। बैठक के बाद एयरपोर्ट पर बन रहे पंडाल में आम लोगों के प्रवेश, वीआइपी प्रवेश द्वार सहित अन्य चीजों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में छह चुनावी सभा कर चुके हैं। गोड्डा से तीन चुनावों से लगातार भाजपा के डॉ. निशिकांत दुबे जीत रहे हैं। इस बार भी निशिकांत दुबे मैदान में हैं। राजमहल सीट पर इस बार भाजपा ने ताला मरांडी उम्मीदवार को बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 मई को देवघर में तीन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।इसके अलावा कांग्रेस नेता और स्टार प्रचारक राहुल गांधी 30 मई को दुमका पहुंचेंगे।

इससे पहले राहुल गांधी झारखंड के चाईबासा और गुमला के बसिया में जनसभा कर चुके हैं। एनडीए और इंडी गठबंधन के बड़े नेता व स्टार प्रचारक संथाल परगना पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दुमका आ रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। एयरपोर्ट मैदान में विजय संकल्प रैली होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close