झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के इस अपडेट से बढ़ने वाली है लोगों की टेंशन

Jharkhand Weather News : रांची सहित राज्यभर के मौसम में आज से फिर बदलाव दिखेगा। दिन और रात का तापमान बढ़ेगा। इससे ठंडी हवाओं से राहत मिलेगी। लेकिन दिन का पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोम का असर थोड़ा हल्का हुआ है लेकिन इसका प्रभाव अभी भी महसूस किया जाएगा।

बर्फीली हवा चलने से ठंड का अनुभव दिनभर रहेगा। खासतौर पर गोड्डा, गुमला, कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार और हजारीबाग में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है जबकि शाम (Weather Update) में शीतलहर का असर बढ़ सकता हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विज्ञान(Aaj Ka Mausam) केंद्र, रांची के अनुसार आज से अगले दो दिनों तक राज्य में न्यूनतम तापमान में 03 से 04℃ की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद अगले दो दिनों तक कोई बदलाव नहीं होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान में 03 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद अधिकतम तापमान में 02 से 03℃ की कमी आएगी। वहीं 10 से 15 फरवरी तक सुबह में कोहरा छाने के बाद आसमान अधिकांशतः साफ रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार आज(Today Weather) रांची का न्यूनतम तापमान 13℃ और अधिकतम 29℃ के बीच रहने की संभावना है.जिस तरह तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है, उससे लग रहा है कि जल्द ही पूरी तरह सर्दी की वापसी हो जाएगी।

इधर, रांची सहित राज्यभर में मौसम के मिजाज में काफी बदलाव आया है। 15 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और उससे कम हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड में इस वक्त पश्चिमी विक्षोम का असर तेज हो रहा है, जिससे राज्यभर में ठंड का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा हैं.फरवरी महीने में भी जनवरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा हैं. लोग दोपहर के वक्त भी स्वेटर पहनकर घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो रहे हैं।

 

Related Articles

close