HPBL अभी-अभी: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अब मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी किया ये ट्वीट…”राज्यकर्मियों को पुरानी पेंशन….”..

रांची। झारखंड में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक और ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री ने कल पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ट्वीट किया था। उस ट्वीट के बाद आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक और ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री के इशारों से साफ है कि अगले सप्ताह प्रदेश में कर्मचारियों को राज्य सरकार बड़ी सौगात देने वाली है। मुख्यमंत्री हेमेत सोरेने पुरानी पेंशन बहाली करने का ऐलान करने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक 21 जून की कैबिनेट इस पर फैसला हो जायेगा। विभागीय स्तर पर भी इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। उम्मीद तो यही है कि 26 जून को होने वाले पेशन जयघोष महासम्मेलन में ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रदेश के 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली का ऐलान कर देंगे। उससे पहले कैबिनेट में इस पर चर्चा होगी।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कल NMOPS के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मुलाकात की थी। उस दौरान भी चर्चा में पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार करने की बात कही थी। मुलाकात के कुछ ही देर बाद NMOPS के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की तस्वीर के साथ मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था। और लिखा था….

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उस ट्वीट के बाद ये उम्मीद जग गयी थी कि मुख्यमंत्री और राज्य सरकार पुरानी पेंशन बहाली का मूड बना चुकी है। आज एक अखबार की कटिंग के साथ मुख्यमंत्र हेमंत सोरेने ने ट्वीट किया है कि “राज्यकर्मियों को पुरानी पेंशन बहाल करने का वक्त”…. पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने का कुछ ही घंटों में दो ट्वीट से साफ इशारा कर रहा है कि राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली का पूरा मूड बना लिया है।

Related Articles

close