झारखंड: पुलिस पिकेट में जोरदार धमाका, हवलदार सहित दो सिपाही घायल, डेटोनेटर ब्लास्ट के बाद मचा हड़कंप

Jharkhand: Huge explosion in police picket, two constables including constable injured, panic created after detonator blast

गिरिडीह: पुलिस पिकेट में धमाके से हड़कंप मच गया। घटना में दो जवान घायल हो गये। दोनों सिपाहियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वारदात गिरिडीह जिले के लटकटो-2 पिकेट की है, जहां सुबह-सुबह डेटोनेटर ब्लास्ट हो गया। मधुबन थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में घायल दोनों जवान झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) में पोस्टेड हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायल सिपाहियों को आनन-फानन में धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएस) पहुंचाया गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। जैप-5 के हवलदार अशोक कुमार और सिपाही गौतम कुमार डेटोनेटर ब्लास्ट की चपेट में आ गए। जैप के ये जवान डेटोनेटर जमा कराने के लिए जा रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक इसी दौरान एक डेटोनेटर में ब्लास्ट हो गया। इसमें हवलदार अशोक कुमार का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। गौतम के हाथ की उंगली उड़ गयी। अशोक कुमार (हवलदार) बिहार के लखीसराय के और गौतम कुमार (कांस्टेबल)साहिबगंज के रहने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close