स्कूल में जोरदार धमाका : हेडमास्टर व शिक्षक समेत तीन की हालत गंभीर, मिड डे मील के दौरान हुआ जोरदार ब्लास्ट

भागलपुर। मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान स्कूल में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके में हेडमास्टर और शिक्षक सहित तीन की हालत नाजुक है। घटना नवगछिया के प्राथमिक विद्यालय नासी टोला मदरौनी का है। प्राथमिक मध्य विद्यालय मदरौनी रंगरा में मिड डे मिल तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

घटना में हेमास्टर इंद्रजीत, सहायक शिक्षक विपिन कुमार और स्कूल की रोसोइया सविता देवी गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा कि रसोइया सिलेंडर में रेगूलेटर लगा रही थी। इसी दौरान गैस लीक होने से ब्लास्ट हुआ। जिस वक्त हादसा हुआ। सैकड़ों बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। गनीमत रही कि किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीण स्कूल पहुंचे। स्कूल के सहयोगी शिक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। प्रधानाचार्य इंद्रजीत कुमार की स्थिति गंभीर है। उनके मुंह में गंभीर चोट लगी है। डॉ. बीके जायसवाल ने बताया कि तीनों घायल 8 से 15% तक झुलसे हैं। प्रधानाचार्य की स्थिति गंभीर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close