पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, मदद की लगती रही गुहार फिर भी बचाने नहीं आए ससुराल वाले

जहानाबाद: घोसी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह पारिवारिक विवाद में एक विवाहिता की लाठी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका 20 वर्षीय अंजू कुमारी गया जिले के चाकंद थाना इलाके के रौना गांव निवासी बिंदी पासवान की बेटी थी।

एक साल पहले घोसी बाजार के प्रखंड कॉलोनी बैरामसराय निवासी समुंदर पासवान के बेटे गोलू पासवान से उसकी शादी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर घोसी पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जहानाबाद भेजा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंजू के पिता बिंदी पासवान ने पुलिस को बताया कि बेटी की निर्मम हत्या की वजह उन्हें नहीं पता। पति-पत्नी व ससुराल वालों से किसी तरह का विवाद पहले कभी सामने नहीं आया था। वह हंसी-खुशी ससुराल में रह रही थी।

अचानक उसकी हत्या क्यों कर दी गई यह ससुराल वालों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगा। एक साल पहले ही धूमधाम से दोनों की शादी की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों के अनुसार सुबह में किसी बात को लेकर पत्नी से पति गोलू का विवाद हो गया, जिसके बाद गोलू ने लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। विवाहिता बचाने की गुहार लगाती रही लेकिन ससुराल वाले बचाने नहीं आए।

गोलू तब तक लाठी बरसाता रहा जब तक अंजू ढेर नहीं हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के आने की भनक मिलते ही ससुराल वाले शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस महिला को उठाकर अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अंजू के मायके वाले सदर अस्पताल पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

close