IAS छवि रंजन आज फिर होंगे ईडी के सामने होंगे पेश, जमीन घोटाले में दूसरी बार होगी पूछताछ..

रांची के पूर्व उपायुक्त छविरंजन ने 150 पुलिस जवानों को तैनात कर जिस हेहल अंचल के बजरा मौजा के 7.16 एकड़ जमीन की घेराबंदी करवायी, उसके दस्तावेज रजिस्ट्री कार्यालय से गायब पाये गये हैं

आज दूसरी बार होगी पूछताछ

सेना जमीन और चोसायर होम जमीन घोटाले में पूर्व डीसी सह आईएएस अधिकारी छवि रंजन से ईडी दूसरी बार गुरुवार को पूछताछ करेगी. ईडी ने 24 अप्रैल को तकरीबन दस तक घंटे छवि रंजन से पूछताछ की थी. गुरुवार को आईएएस अधिकारी को रांची जोनल आफिस में दिन के 11 बजे एक बार फिर उपस्थित होना है.ईडी ने जमीन से जुड़ी जानकारियों, कई दस्तावेजों, उनकी और उनके आश्रितों की संपत्ति और बैंक खातों के विवरण के साथ 1 मई को ही बुलाया था, लेकिन बाद में ईडी ने उन्हें नया समन जारी करते हुए चार मई को बुलाने का समन भेजा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इडी को जांच के दौरान इस बात की जानकारी मिली है की इस जमीन का म्यूटेशन और घेराबंदी तत्कालीन उपायुक्त छविरंजन के आदेश पर आनन-फानन में किया गया था. इस बीच इडी द्वारा जारी समन के आलोक में चार मई को छविरंजन से पूछताछ की तिथि निर्धारित है. जमीन की हेराफेरी के मामले में आठ मई को विष्णु अग्रवाल और 10 मई को जगत बंधु टी स्टेट के निदेशक दिलीप घोष से पूछताछ होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close