IAS पूजा सिंघल की मुश्किलें बरकरार…..5 जुलाई तक IAS पूजा और CA सुमन की रिमांड बढ़ी

रांची। आईएएस पूजा सिंघल की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही है। आईएस पूजा सिंघल और उनके CA सुमन कुमार की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ गयी है। ईडी की विशेष अदालत में दोनों की वर्च्अल पेशी की गयी। पेशी के बाद विशेष अदालत में दोनों की रिमांड 5 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गयी। बीते छह जुलाई से पूजा सिंघल और सीए के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पूजा से 14 दिन और सीए सुमन कुमार से 13 दिन की पूछताछ हुई थी।

आपको बता दें कि मनरेगा घोटाला और मनी लांड्रिंग में 6 मई को झारखंड में पूजा सिंघल के 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें 19.31 करोड़ की बरादमगी हुई थी। इस मामले में पूजा सिंघल को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि 2009-10 में खूंटी में मनरेगा घोटाला हुआ था। पूजा सिंघल 2010 के जुलाई महे तक खूंटी की डीसी थी। पूजा सिंघल ने इंजीनिर को मनरेगा केलिए 18.06 करोड़ एडवांस दिये थे। इंजीनियर ने बिना काम किये ही पैसे की निकासी कर ली। 2012 में ईडी ने मनरेगा घोटाला में मामला दर्ज किया था। 6 मई 2022 को ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा। 11 मई को पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया गया था, वहीं 12 मई को राज्य सरकार ने आईएएस को सस्पेंड कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close