IAS Transfer Breaking: JPSC सचिव नेसार अहमद सहित 4 IAS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें लिस्ट

रांची : झारखंड सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। इसके तहत श्रम, नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव कमलेश्वर प्रसाद सिंह को स्थानांतरित करते हुए झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं, झारखंड लोक सेवा आयोग के सचिव नेसार अहमद को स्थानांतरित करते हुए बाग- वानी का डायरेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह को पशुपालन डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव चंदन कुमार को स्थानांतरित करते हुए कृषि डायरेक्टर बनाया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

यहां देखे लिस्ट…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close