IAS Transfer : झारखंड में 7आईएएस अधिकारी का तबादला, कुछ को अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

रांची : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। बुधवार देर रात इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

बता दें कि झारखंड मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक कमलेश्वर प्रसाद सिंह को कृषि विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है साथ ही उनके पास मार्केटिंग बोर्ड का भी अतिरिक्त प्रभार है। चास के उपनगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया। वहीं अनिल कुमार को खाद्य व आपूर्ति विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। सौरव कुमार भुवानिया को चास नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रामगढ़ के एसडीओ जावेद हुसैन को मेदिनीनगर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है. बंशीधर नगर के एसडीओ आलोक कुमार को सरायकेला आदित्यपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है. गुमला के एसडीओ रवि जैन को साहिबगंज का एसडीओ बनाया गया है।

रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार को पर्यटन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है. रामगढ़ में पदस्थापित विशाल कुमार को कृषि निदेशालय तथा श्वेता वैध को अपर सचिव नगर एवं आवास विभाग में भेजा गया है. इस संबंध कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close