IED Blast : चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, CRPF का जवान घायल

चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल में नक्सलियों का जाल अब भी फैला हुआ है. एक अरसे से चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों को लगातार आईईडी मिल रहे थे. लेकिन इस बार सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हो गया, जिसमें एक जवान जख्मी हो गया है.

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ है. जिसमें एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया है. जिसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा है. हालांकि इसको लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी ब्लास्ट को लेकर मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह भी सुरक्षा बल रूटीन पेट्रोलिंग पर निकले थे. इसी दौरान घने जंगलों में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों के द्वारा पहले से लगाए आईईडी में विस्फोट हो गयी. इस विस्फोट में पुलिस का एक जवान घायल हो गया है.

बता दें कि पुलिस जावनों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से और अपनी सुरक्षा के लिए घने जंगलों में नक्सली आईईडी लगाकर रखते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close