झारखंड: शिक्षा विभाग का पदाधिकारियों को दो टूक, नामांकन में मिला लापरवाही, तो नपेंगे, कल तक पूरा करना होगा ये काम…

Jharkhand: Education department's clear instructions to the officials, if negligence is found in enrollment, then they will be punished, this work has to be completed by tomorrow...

रांची। मॉडल स्कूल के नामांकन कार्य में लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों पर गाज गिरेगी। शिक्षा विभाग ने इसे लेकर अल्टीमेटम दे दिया है। दरअसल झारखंड राज्य में संचालित 82 मॉडल स्कूलों में कक्षा 6 के लिए नामांकन चल रहा है। कल नामांकन की आखिरी तारीख है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मॉडल विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन के लिए शिक्षा विभाग ने पहले से ही निर्देश जारी कर रखा है। इसे लेकर विभागीय समीक्षा की जा रही है। साथ ही अधिकारियों को भी मानिटरिंग के लिए निर्देश दिया गया है। बावजूद कई जगहों पर लापरवाही की शिकायत आ रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नामांकन के लिए हेतु विद्यालय, प्रखंड एवं जिलास्तर पर प्रयासों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई जिले नामांकन के लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सके हैं। लिहाजा, जिलों को निर्देशित किया गया है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगर नामांकन में लापरवाही पायी जाती है, तो पदाधिकारियों पर समीक्षा उपरांत करवाई की जायेगी। वहीं, जिलों को निर्देश दिया गया है की जिला पीएमयू में कार्यरत फील्ड मैनेजर, जिला प्रभाग प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रतिदिन मॉडल स्कूलों में नामांकन संबंधी कार्यो की प्रगति का अनुश्रवण करेंगे।

 

साथ ही राज्य कार्यालय को नामांकन संबंधी दैनिक गतिविधियों का प्रतिवेदन भेजेंगे। राज्य में संचालित 82 मॉडल स्कूलों के 3280 रिक्त सीटों के विरुद्ध नामांकन हेतु आवेदन प्राप्त किये जा रहे है।

Related Articles

close