NEW YEAR में वोटिंग का लेना है मजा तो जान ले उपायुक्त का फरमान, चप्पे चप्पे पर…

धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने आज देर शाम मैथन डैम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बोटिंग स्थल, डैम, मिलेनियम पार्क, फ्लावर गार्डन तथा स्पोर्ट्स हॉस्टल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने बताया कि 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी के मौके पर बड़ी संख्या में पर्यटक मैथन डैम व अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं। पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने मुकम्मल इंतजाम किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनकी सुरक्षा को लेकर स्थानीय थाना एवं प्रशासन को दिशा निर्देश दिए हैं। मैथन डैम सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पुलिस फोर्स के साथ मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे। वहीं मैथन डैम में सीआईएसएफ के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

उपायुक्त ने कहा कि बोट संचालकों को सूर्यास्त के बाद वोट नहीं चलाने एवं बोटिंग करने वालों को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पार्किंग, ईव टीजिंग, साफ सफाई तथा अन्य बिंदुओं को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर उपायुक्त श्री वरुण रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री कमलाकांत गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय 1) श्री अमर कुमार पांडेय, कार्यपालक दंडाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी एगारकुंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विनोद करमाकर व अन्य लोग मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close