कैबिनेट अपडेट: हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक आज, बजट व स्थानीय नीति पर होगी चर्चा, लिये जा सकते हैं कुछ और अहम फैसले

रांची। हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक आज शाम होगी। सरकार के नीतिगत फैसलों के लिहाज से ये बैठक काफी अहम होने वाली है। इस बैठक में 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति पर कैबिनेट की मंजूरी ली जायेगी। दरअसल झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में ही 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनाने संबंधित संशोधित प्रस्ताव पेश करेगी। आज की कैबिनेट शाम चार बजे मंत्रालय में होगी।

कैबिनेट की बैठक में शीतकालीन सत्र के दौरान पेश होने वाले अन्य विधेयक और साथ ही अनुपूरक बजट को भी मंजूरी जायेगी। आज से ही शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है, लिहाजा बैठक में सत्र के संदर्भ में भी विशेष चर्चा होगी। इसके अलावे कुछ अन्य प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आज की कैबिनेट में विधानसभा से जुड़े कार्यों पर ही चर्चा होनी है। पिछले दिनों कैबिनेट में अन्य मुद्दों पर फैसले लिये जा सकते हैं। हालांकि दर्जन भर विभागों के प्रस्ताव जरूर तैयार कर रखे गये हैं। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही उसे भी कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close