Air India 2948 में बम है! टिशू पेपर पर लिखी धमकी ने उड़ाई नींद, बम स्क्वॉड की जांच से हिला एयरपोर्ट

मुंबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, फ्लाइट में मिला टिशू पेपर बना दहशत की वजह, जांच में कुछ नहीं मिला — क्या कोई साजिश चल रही है एअर इंडिया के खिलाफ?

नई दिल्ली। एअर इंडिया की मुश्किलें इन दिनों थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला मुंबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट संख्या AI 2954 का है, जहां एक टिशू पेपर पर लिखी बम की धमकी ने यात्रियों और क्रू मेंबर की नींद उड़ा दी। पेपर पर साफ लिखा था:

“Air India 2948 @T3 में बम है, विमान के चिथड़े उड़ने से बचा सकते हो तो बचा लो…”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये पंक्तियां पढ़ते ही विमान में हड़कंप मच गया। तत्काल सुरक्षा एजेंसियों और बम स्क्वॉड को अलर्ट किया गया। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को सुबह 4:42 बजे कॉल मिलने के बाद पूरे विमान की गहन जांच की गई। हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, और बाद में इस धमकी को फर्जी (hoax) करार दिया गया।(Air India 2948)

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब 12 जून को अहमदाबाद एयर क्रैश की जांच भी जारी है, जिसमें 275 लोगों की जान गई थी। राहत की बात ये है कि उस हादसे में मिले ब्लैक बॉक्स के डाटा को अब सफलतापूर्वक एक्सेस कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी के साथ शनिवार को बर्मिंघम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट को भी बम की धमकी के बाद रियाद डायवर्ट किया गया था, जहां जांच में कुछ नहीं निकला।

लगातार मिल रही बम धमकियों और हालिया हादसों ने एअर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को फिर से सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।(Air India 2948)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close