भरी पंचायत में शादीशुदा विवाहिता ने प्रेमी के साथ रहने की जताई इच्छा, 1.51 लाख जुर्माना देकर दिलवाले दुल्हनिया को लेकर हुए फुर्ररर..Video

गढ़वा : झारखण्ड के गढ़वा जिला के कांडी में पांच महीने की एक विवाहिता ने डेढ़ सौ लोगों की उपस्थिति में अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर करते हुए प्रेमी संग बाइक से चली गयी। उसके प्रेमी ने भी रजामंदी वयक्त की। बस पंचायती की लिखा पढ़ी होते ही लड़की अपने प्रेमी की मोटर साइकिल पर बैठी व रवाना हो गई।

यह मामला कांडी थाना क्षेत्र अन्तर्गत चटनियां पंचायत के पीपरडीह गांव का है। छाया की शादी जुन 2023 में पीपरडीह कांडी के भोला राम के लड़का से हुई थी। उसका मायका मझिआंव प्रखंड के बोदरा गांव में है। लेकिन दो साल से उसका सम्बंध मझिआंव प्रखंड के दलको गांव निवासी रामजी पासवान के पुत्र अंकेश कुमार पासवान से था। छाया अपनी शादी के बाद मात्र तीन-चार दिन ससुराल में रही थी। उसके बाद बीते दशहरा में वह ससुराल आई थी। लेकिन ससुराल आने के बाद से ही लड़के के साथ उसका संबंध ठीक नहीं था। लड़का घर में आता तो वह छत पर चली जाती। लड़का छत पर जाता तो वह कमरे में आकर दरवाजा बंद कर लेती। किसी किसी दिन पूरे दिन दरवाजा बंद करके घर में बंद रहती। इससे ससुराल वाले डर गए कि कहीं किसी दिन कोई घटना नहीं कर गुजरे तो वह सभी फंस के रह जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बात को लेकर उन लोगों ने लड़की के मायके वालों को सूचना देकर यहां बुलाया। मायके वालों ने अपनी जानकारी के अनुसार दलको गांव से उक्त लड़के अंकेश व उसके घर वालों को भी लेकर यहां आए थे। इधर इलाके के तमाम गणमान्य लोगों को बुलाया गया। हरिगावां बस स्टैंड स्थित मुख्य सड़क से पश्चिम की ओर महुआ पेड़ के नीचे गुरुवार को पंचायती की गई। जहां भरी सभा में लड़की से पूछा गया कि तुम क्या चाहती हो। उसने कहा कि वह अपने प्रेमी अंकेश के साथ ही रहना चाहती है। जबकि लड़के ने भी कहा कि मैं इसी के साथ रहूंगा। पंचायत में पंचनामा बनाते हुए यह निर्देश दिया गया कि अब उक्त महिला का ससुराल से कोई संबंध नहीं रहेगा।

पंचों ने निर्णय लिया कि प्रेमी ने एक शादीशुदा महिला को बहकाने का काम किया है। इस लिए दंड स्वरूप प्रेमी अंकेश कुमार पासवान उक्त महिला के ससुराल को एक लाख 51 हजार रूपए देगा। इस पर अंकेश ने अपनी सहमति जताई। पंचनामा पर खुशी से प्रेमी व प्रेमिका ने हस्ताक्षर भी किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पंचनामा के अनुसार अंकेश कुमार 25 नवम्बर 2023 को पैसा देने के लिए राजी हुआ है। नहीं देने कानूनी कार्रवाई के तहत कदम उठाया जाएगा। पंचनामा पर प्रेमी पक्ष व महिला के ससुराल पक्ष व मायके पक्ष के लोगों ने भी हस्ताक्षर किया। इस पंचायती में प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, उप प्रमुख नारायण यादव, चटनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, दिलीप पांडेय, धीरज पांडेय उर्फ छुनू पांडेय, अभय पांडेय, शेखर पांडेय, गनौरी राम, धर्मेंद्र राम सहित सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close