प्रियंका गांधी के काफिले के आगे यूट्यूबर ने खड़ी कर दी अपनी कार, मचा बवाल, हुआ गिरफ्तार, जानिये क्यों भड़का था यूट्यूबर..

YouTuber parked his car in front of Priyanka Gandhi's convoy, created ruckus, got arrested, know why YouTuber was angry..

Priyanka Gandhi Carcade : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को रोकने के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि यूट्यूबर ने अपनी कार को काफिले के आगे खड़ा कर दिया, जब पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो युट्यूबर पुलिस से भिड़ गया। घटना के सिलसिले में मन्नुथी पुलिस ने एलानाडू निवासी अनीश अब्राहम को गिरफ्तार किया और बाद में उसे थाने से जमानत पर रिहा कर दिया। हालांकि उसकी कार जब्त कर ली गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूरी घटना मन्नुथी बाईपास जंक्शन पर उस समय हुई जब प्रियंका गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र और मलप्पुरम जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वंदूर, मलप्पुरम से कोच्चि हवाई अड्डे जा रही थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित ने वायनाड के सांसद के पायलट वाहन के हार्न बजाने से नाराज होकर अपनी कार काफिले के सामने रोक दी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने वाले यूट्यूबर को नाम अनीश अब्राहम है. वो एलानाडू का रहने वाला है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मन्नुथी पुलिस ने घटना के सिलसिले में अनीश अब्राहम को हिरासत में लिया और बाद में उसे थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया. उसकी कार जब्त कर ली गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पायलट गाड़ी के हॉर्न से परेशान हो गया था शख्स, रोक दिया काफिला

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे मन्नुथी बाईपास जंक्शन पर हुई, जब प्रियंका अपने निर्वाचन क्षेत्र और मलप्पुरम जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वंदूर, मलप्पुरम से कोच्चि हवाई अड्डे जा रही थीं. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रियंका गांधी की सुरक्षा में शामिल वाहन के हॉर्न बजाने से नाराज होकर अपनी कार काफिले के सामने रोक दी. जब मन्नुथी के उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस दल ने अवरोध को हटाने का प्रयास किया, तो वह कथित तौर पर उनसे झगड़ा करने लगा.

Related Articles

close