मंडप पर बैठी दुल्हन के सामने दुल्हे की भाभी ने कह दी कुछ ऐसी बात… मच गया हंगामा… दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार

पलामू। मंडप सज चुका था…शहनाईयां बज रही थी…मेहमानों में हंसी ठिठौली का दौर चल रहा था….दुल्हा-दुल्हन के बीच शादी की रश्म शुरू हो गयी थी….लेकिन इसी बीच दुल्हे की भाभी ने कुछ ऐसा कह दिया कि आगबबूला दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया। मंडप पर जमकर हंगामे के बाद तमतमायी दुल्हन ने बारातियों को तुरंत लौट जाने को कह दिया। दुल्हन के इस तेवर को देख शादी समारोह में हंगामा मच गया। दुल्हन किसी भी सूरत में शादी को तैयार नही थी, जिसके बाद दुल्हा बारात सहित बेरंग वापस लौट आया।

मामला पलामू जिले के मेदिनीनगर थाने का है। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ गया। दरअसल पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय साव की शादी लातेहार जिले की लड़की के साथ तय हुई थी। विजय दिल्ली में दिल्ली में डिलेवरी ब्वाय का काम करता था। रविवार की शाम दोनों पक्ष के लोग शादी के लिए सदर थाना क्षेत्र के निमिय स्थित वैद्यानाथ आश्रम पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लड़के का तिलक समारोह हो चुका था और शादी की तैयारी चल रही थी। महिलाओं के बीच हंसी मजाक चल रहा था, इसी दौरान दुल्हे की भाभी ने दुल्हन को ये कह दिया कि विजय पहले शादी शुदा है। विजय ने दिल्ली में एक लड़की से कौर्ट मैरिज किया है। सुनते ही लड़की का गुस्सा बेकाबू हो गया। दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

विजय ने ना सिर्फ शादी की बात छुपाई, बल्कि अपनी उम्र भी गलत बतायी थी। आरोप है कि लड़के ने अपनी उम्र 10 साल कम बतायी थी। मामले में जमकर हुए विवाद के बाद लड़की को शादी के लिए मनाने की कोशिश की गयी, लेकिन वो शादी के लिए राजी नहीं हुई। जिसके बाद बारात बैरंग वापस लौट आयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close