जमशेदपुर में बदमाशों ने फिर दी पुलिस को चुनौती, इस बार ऑटो में बैठे शख्स पर चलायी गोली

In Jamshedpur, miscreants again challenged the police, this time they opened fire on a person sitting in an auto.

Jharkhand Crime News: जमशेदपुर में वारदातोंका सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी बदमाशों ने एक बड़ी घंटना को अंजाम दिया। मृतक का नाम सूरज प्रमाणिक बताया जा रहाहै। बदमाशों ने ऑटो में बैठे शख्स पर फायरिंग कर दी। घटना सोनारी थाना अंतर्गत कार्मेल जूनियर कॉलेज के पास की है। घटना आपसी रंजिश की वजह से अंजाम दिये जाने की आशंका है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है। इस बीच परिजनों ने दो लोगों को नामजद आरोपी बताया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतक ऑटो चालक था। दो बदमाशों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुतबिक बदमाशों से बचने के लिए ऑटो चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे दौड़ाकर अपराधियों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे डेड घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, सूरज पहले सोनारी में ही रहता था। फिलहाल परसुडीह में रह रहा था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कल्लू और मनोज जायसवाल ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पहले भी सूरज के साथ इसका विवाद चल रहा था। उसी विवाद और रंजिश की वजह से पूरी घटना को अंजाम दिया गया है।

Related Articles

close