झारखंड में 11 हजार आदिवासियों को बना दिया देशद्रोही, हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना, पूछा, आदिवासी देशद्रोही…

In Jharkhand, 11 thousand tribals were made traitors, Hemant Soren fiercely targeted BJP, asked, tribals are traitors...

Jharkhand Vidhansabha: झारखंड की राजनीति आदिवासियों पर हमेशा से केंद्रित रही है। लिहाजा चुनाव में खुद को आदिवासियों का हितैषी और दूसरों को आदिवासी विरोधी बताने का दौर भी इस चुनाव में खूब चल रहा है। हेमंत सोरेन ने आदिवासी के मुद्दे पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। खूंटी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खूंटी के गांव-गांव को देशद्रोही बना दिया। 11 हजार आदिवासियों पर मुकदमे दर्ज कर जेल में डाल दिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

11000 आदिवासियों पर देशद्रोह का मुकदमा

हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी कैसे देश द्रोही हो सकता है ? जिन्होंने अंग्रेजों से आज़ादी की सबसे पहली बिगुल फूंकी, जिस आदिवासी समुदाय ने कभी अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके, उसे देशद्रोही बता दिया। देशद्रोह के 11 हज़ार – जी हाँ 11 हज़ार से अधिक मुकदमे कर दिया। पूरे के पूरे गांव पर केस कर दिया – जेल डाल दिया। ऐसा दमन तो अंग्रेज़ों ने कभी नहीं किया आदिवासियों/मूलवासियों का जैसा भाजपा ने हमारे साथ किया। – खूँटी में गांव के गांव को देशद्रोही बना दिया भाजपा ने और स्थानीय विधायक ने कुछ नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

भाजपा फर्जी केस में लोगों को फंसाती है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह भारतीय जनता पार्टी आज सत्ता में होती तो आज भी हमारे आदिवासी भाई आज जेल के अंदर में होते। हमने सरकार बनाई हमने पत्थलगड़ी के सभी केस पहली कैबिनेट में वापस किया। सीएनटी एसपीडी के सभी केस हम लोगों ने वापस करने का काम किया था। यहां के मुंडा को गोली मार दी गई थी। उनके परिजनों को हमने नौकरी देने का काम किया ताकि उसका जीवन यापन हो सके।

 

हमें हर हाल में भाजपा से अपने लोगों को बचाना होगा और अपने घर परिवार अपने रिश्तेदारों को भी बचा के रखना होगा। यह चुनाव सिर्फ़ आदिवासी/मूलवासी और पिछड़ों को भाजपा से बचाने का नहीं बल्कि अपने राज्य, अपनी माटी और अपनी पहचान को भी बचाने का चुनाव है। भाजपा हमारे राज्य के आदिवासियों को देशद्रोही के फर्जी केस में फंसाती है। उन पर गोली चलवाती है। भाजपा से एक-एक पाई का हिसाब लेकर रहेगा झारखण्ड..

Related Articles

close