झारखंड में माओवादियों का करतूत, अवैध उगाही के चक्कर में दो लोगों की ली जान, दो के किडनैप की भी खबर

Act of Maoists in Jharkhand, two people lost their lives due to illegal extortion, news of kidnapping of two also

Naxal News: झारखंड में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच नक्सली वारदात की खबर आ रही है। घटना पश्चिमी सिंहभूम में घटी है, जहां अति उग्रवाद प्रभावित गुदड़ी प्रखंड के गीरू गांव में बीती रात माओवादियों ने दो व्यक्तियों की जान ले ली। वहीं, दो लोगों के अपहरण किए जाने की भी खबर है। माओवादियों ने धारदार हथियार व कुल्हाड़ी का इस्तेमाल कर जान ली है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक मृतकों में एक का नाम रवि पान है। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि पुलिस की एक टीम को घटनास्थल की ओर भेजा गया है। नेटवर्क नहीं होने के कारण अभी तक टीम संपर्क नहीं कर पा रही है। टीम के लौटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के पीछे प्रतिबंधित नक्सली संगठन के होने का संदेह है। इलाके में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दोनों पीएलएफआई के समर्थक बताया जाता है। इसमें बालू का अवैध कारोबार कर रहा था। इसमें माओवादी भी हिस्सा चाहते थे। पुलिस टीम के लौटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। रवि पान गुदड़ी के गिरू का ही रहने वाला था. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

 

रवि पान और उसका एक साथी रविवार शाम 4 बजे के करीब गुदड़ी के बिरकेल पंचायत में स्थित गिरू बालू घाट से ट्रैक्टर से बालू की ढुलाई कर रहा था। इसी दौरान 8-10 हथियारबंद PLFI के उग्रवादी मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को घेर लिया। इसके बाद दोनों को ट्रैक्टर से उतारकर जमकर पीटा। फिर दोनों की कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। यही नहीं, उग्रवादियों ने 2 अन्य युवकों का भी मौके से अपहरण भी कर लिया।

Related Articles

close