झारखंड: शिक्षक क्वार्टर में महिला अकाउंटेंट ने खुद को बंद कर उठाया खौफनाक कदम, पति का कॉल नहीं उठाया, तो मिली घटना की जानकारी

Jharkhand: Female accountant took the dreadful step of locking herself in the teacher's quarter, did not pick up her husband's call, then information about the incident was received.

Jharkhand News: शिक्षक क्वार्टर में स्कूल की अकाउंटेट का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है। अकाउंटेंट का नाम प्रियंका है, जिसकी पोस्टिंग सिर्फ सात महीने पहले ही स्कूल में हुई थी। मामला पलामू के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पाटन का है।

जनकारी के मुताबिक स्कूल की अकाउंटेंट प्रियंका कुमारी ने स्कूल कैंपस के शिक्षक क्वार्टर में अपनी जान दे दी। पुलिस ने प्रियंका के मोबाइल जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच के दौरान कई बातें सामने आयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, जिला शिक्षा अधीक्षक सौरव प्रकाश ने जांच के क्रम में पाया कि वार्डन सुषमा कुमारी और अकाउंटेंट प्रियंका के रिश्ते सही नहीं थे। दोनों के बीच विवाद था। इस कारण अकाउंटेंट मानसिक तनाव में रहती थी।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका की शादी पांच साल पहले कंचन कुमार रजक से हुई थी। उनका ससुराल छतरपुर थाना क्षेत्र के सड़मा गांव में है। वह तीन साल की एक बेटी की मां थी। वह मेदिनीनगर में किराए के मकान में रहती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रियंका का मायके गढ़वा जिले के कांडी थानाक्षेत्र के जयनगरा में है। वहीं, पति रांची में रोजगार सेवक है।बुधवार को प्रियंका 11 बजे के बाद स्कूल पहुंची और क्वार्टर में चली गई। दोपहर करीब 12 बजे उनके पति का फोन स्कूल के गार्ड के पास आया। पति ने बताया कि प्रियंका फोन नहीं उठा रही हैं। जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close