महिला सिपाही के प्यार में पुलिसकर्मी ने दे दी जान, आखिरी पलों में 10 बार किये थे लेडी कांस्टेबल को कॉल, तीन अफेयर की खबर के बाद…

A policeman gave up his life for the love of a female constable, he called the lady constable 10 times in his last moments, three times after the news of the affair...

Lady Constable : महिला सिपाही से एकतरफा प्यार में थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी ने जान दे दी। पुलिस जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्य के आधार पर इस बात का खुलासा हुआ है। मामला बिहार के सरसी थाना का है। पुलिस विभाग के डेटा आपरेटर ललित कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ललित के मोबाइल कॉल, मैसेज और चैट के आधार पर जांच इस बात का खुलासा हुआ है कि ललित एक महिला सिपाही से एकतरफा प्यार करता था। जान देने से पहले ललित ने महिला सिपाही को 10 बार कॉल किया था। वो बात करने की कोशिश कर रहा था,लेकिन महिला सिपाही ने कॉल रिसीव नहीं किया। डेटा आपरेटर के मैसेज का भी रिप्लाइ नहीं आया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ देर बाद महिला सिपाही ने कॉल बैक किया, लेकिन ललित तब तक अपनी जान दे चुका था। जब अगले दिन ललित ड्यूटी पर नहीं आया तो महिला सिपाही कुछ पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर पहुंची, जहां ललित फंदे पर लटका हुआ था। जानकारी के मुताबिक ललित का घर शव से 100 मीटर की दूरी पर कोसी प्रोजेक्ट बिल्डिंग में था। मोबाइल का फ्लश लाइट जला हुआ था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक ललित की महिला सिपाही के साथ काफी बातचीत होती थी। जिसे ललित ने प्यार समझ लिया। कुछ दिन पहले महिला सिपाही का अफेयर किसी और के साथ चलनेक जानकारी ललित को मिली थी। पिछले कुछ महीने से महिला सिपाही ने ललित से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। जिससे ललित काफी परेशान रहने लगा था।

 

बताया जारहा है कि ललित ने यूट्यूब पर सुसाइड के तरीके को देखा और फिर अपनी जान दे दी। हालांकि परिजनों ने ललित की मौत के लिए थाना प्रभारी और एसआई का जिम्मेदार बताया था। लेकिन, इस मामले में अब नया एंगल ही सामने आ गया है।

Related Articles

close