झारखंड: मानसून की पहली बारिश में आसमान से बरसी मौत, मां-बेटी सहित तीन की चली गयी जान

Jharkhand: Death rained from the sky in the first rain of monsoon, three people including mother and daughter lost their lives

पलामू। मानसून की पहली बारिश में आसमान से मौत बरसी है। घटना में मां-बेटी सहित तीन की मौत हो गयी। घटना पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव में मंगलवार दोपहर वज्रपात की एक दुखद घटना में मां-बेटी की जान चली गई। चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव में बिजली के पोल पर गिरी आकाशीय बिजली ने एक परिवार को उजाड़ दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरस्वती देवी और उनकी बेटी रूपा कुमारी की मौत उस वक्त हुई जब वे नहाकर अपने घर के बरामदे में बैठी थीं। वज्रपात की चपेट में आने से सरस्वती देवी के पति भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक और मौत, एक और त्रासदी

इसी दिन रेहला थाना क्षेत्र के उर्दवार गांव में ललन भुइयां नामक मजदूर की वज्रपात से मौत हो गई। वे मजदूरी करके घर लौट रहे थे, तभी अचानक बिजली गिर गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रेहला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

गांवों में मातम, परिवारों में कोहराम

इन दुखद घटनाओं से चांदो और उर्दवार गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। सरस्वती देवी और रूपा कुमारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इतनी भयावह त्रासदी नहीं देखी। आकाशीय बिजली ने सिर्फ जिंदगियां नहीं छीनीं, बल्कि पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

Related Articles

close