VIDEO: LIVE TV शो में IIT बाबा और साधु संतों में तांडव, एंकर पर फेंकी चाय, मारपीट और साधु संतों से दुर्व्यवहार का आरोप

IIT Baba Viral New Video: महाकुंभ में वायरल हुए IIT बाबा एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। टीवी स्टूडियो में IIT बाबा ने एंकर के साथ मारपीट की, वही साधु संत से भी उलझ पड़े। आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह का यह पूरा वीडियो लाइव टेलीविजन पर सामने आया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यही नहीं IIT बाबा टीवी चैनल पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने टीवी चैनल के खिलाफ FIR दर्ज करने की भी बात कही।

यह पूरा तमाशा शुक्रवार को नोएडा के लाइव टीवी डिबेट कार्यक्रम में हुआ। आईआईटी बाबा ने पुलिस से शिकायत की है कि कुछ भगवाधारी न्यूज़ रूम में घुस आए, जिन्होंने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और लाठियां से उनकी पिटाई की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद IIT बाबा सेक्टर 126 स्थित पुलिस चौकी के बाहर भी धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने के बाद उन्होंने अपना धरना वापस ले लिया। सेक्टर 126 थाने के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। दरअसल IIT बाबा एक निजी चैनल के डिबेट शो का हिस्सा बनकर आए थे। वहां कुछ साधु संत भी पहुंच गए, जिसका चैनल और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि बाबा मोबाइल पर किसी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए जाने लगते हैं, इसके बाद मामला बिगड़ गया बाबा ने कथित रूप से आरोप लगाया है कि चैनल ने स्टूडियो का दरवाजा बंद कर दिया। जिसके बाद नाराज होकर वह studio पर ही धरने पर बैठ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसके बाद चैनल के बाहर पुलिस चौकी के पास भी उन्होंने धरना दिया। आईआईटी बाबा ने यह भी आरोप लगाया है कि चैनल के डिबेट शो में उन्हें बुलाया गया था। इस दौरान कुछ भगवाधारी साधु संत भी इस शो में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए। IIT बाबा उन साधुओं को देखते ही जाने लगे, अभय सिंह ने कहा कि अब इनको बुलाएं हो, वो अब जाते हैं।

जैसे ही IIT बाबा जाने लगे साधु संत उनसे उलझ गए, इस दौरान उत्तेजित साधु संत ने बाबा को एजेंट और ड्रग का एडिक्ट तक बता दिया। जिसके बाद वह चैनल से उठकर जाने लगे। इस दौरान जब एंकर ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो नाराज होकर IIT बाबा ने गर्म चाय की प्याली एक एंकर के ऊपर फेंक दी। काफी देर तकने तमाशा चलता रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close