भारत-पाक युद्ध ब्रेकिंग: पाकिस्तानी ड्रोन घर पर गिरा, तीन लोगों के घायल होने की खबर, लगी भीषण आग, 26 जगहों पर हुआ हमला, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कही दी ये बड़ी बात…

Indo-Pak war breaking: Pakistani drone fell on a house, three people reported injured, huge fire broke out, attack took place at 26 places, US President said this big thing...

INDIA-PAKISTAN WAR UPDATE : आज भी पाकिस्तान कल वाली करतूत को दोहरा रहा है। LOC के करीब के 26 जगहों पर पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए हमले किए हैं। हालांकि अधिकांश ड्रोन को भारतीय सेना की एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक जैसलमेर में 9 अमृतसर में 15 डॉन को ड्रोन को मार गिराया गया है। अवंतीपुरा एयरवेज पर भी हमला करने की कोशिश की गई, लेकिन वहां पर भी हमारा सिविल डिफेंस सिस्टम एक्टिव था, जिसकी वजह से पाकिस्तान के मंसूबा नाकाम हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जम्मू कश्मीर के उरी और पूंछ सेक्टर में सीमा पार से लगातार गोलीबारी हो रही है। अभी भी रह-रह कर धमाके हो रहे हैं। वहीं जम्मू कश्मीर के कई जगह पर लगातार सायरन बज रहे हैं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के पूंछ और कुपवाड़ा सेक्टर में भी सीमा पार से गोलीबारी लगातार की जा रही है, मोटार्र दागे गए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नौगांव, हंदवाड़ा सेक्टर में भी पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के पोखरण में भी हमले की कोशिश की गई है, हालांकि वहां पर भी उनके ड्रोन को मार गिराया गया है, इधर भारत पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से बयान आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान को तनाव खत्म करना चाहिये।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर पाकिस्तान में बलूचिस्तान की चार शहरों में पाकिस्तान सेना पर हमला कर दिया है। बलोच आर्मी ने यह दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना को बड़ा नुकसान हुआ है।

 

इधर, मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के फिरोजपुर से एक बड़ी खबर आई है। जहां एक घर पर पाकिस्तान ड्रोन गिरा है, जिसकी वजह से गाड़ी गाड़ी में आग लग गई। वही तीन लोगों के घायल होने की भी खबर आ रही है। पाकिस्तान ड्रोन हमले में घायल हुए एक ही परिवार के तीन लोगों के घायल होने के बारे में एसपी फिरोजपुर भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। उनके शरीर पर जलने के जख्म भी मिले हैं तीनों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

Related Articles

close