भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट: PM की मौजूदगी में होगा टॉस, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ कॉमेंट्री भी करेंगे मोदी

अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट दुनिया के सबसे बड़े अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने वाला है।

इस मुकाबले का टॉस दोनों देशों के प्रधानमंत्री मौजूदगी में होगा। इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच चुके हैं। मैच के दौरान PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बेनीज के साथ कॉमेंट्री भी करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अहमदाबाद का क्रिकेट स्टेडियम दुनिया में सबसे ज्यादा दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम है। इसमें 1.32 लाख दर्शक बैठ सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस मैच के दौरान एक दिन में दर्शकों की सबसे बड़ी संख्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन सकता है।मौजूदा वर्ल्ड रिकॉर्ड मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (ऑस्ट्रेलिया) के नाम है। वहां 2014 में एशेज सीरीज के मैच के दौरान एक दिन में 91, 112 दर्शक आए थे।

Related Articles

close