24 घंटे बाद मासूम का गड्ढे में मिला शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

धनबाद । जिले के निरसा थाना क्षेत्र में एक मासूम की हत्या कर गड्ढे में फेंक देने का मामला सामने आया हैं ।घटना निरसा के गोपालगंज बस्ती की बताई जा रही है। जहां शनिवार को 8 वर्षीय बच्चे का शव पानी के गड्ढे से बरामद हुआ.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोपालगंज बस्ती के अजय सिंह का पुत्र अनमय सिंह बोलने एवं सुनने में असमर्थ था. बच्चा शुक्रवार से ही घर से लापता था. जिसकी सूचना निरसा पुलिस को दी गई. परिजन भी बच्चे की खोज करने लगे. आज सुबह बस्ती में पानी के गड्ढे में उसका शव मिला है.
ये खबर भी पढ़ें…
परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चे की हत्या कर गड्ढे में फेंक दिया गया है. वहीं इस पूरे मामले में निरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
ये खबर भी पढ़ें…











