दारोगा ने की आत्महत्या : “…मैं हंसते हुए मरना चाहता हूं, मेरे मरने पर कोई ना रोये”, सुसाइड नोट लिखकर ASI ने खा लिया जहर, पत्नी से था परेशान

चंडीगढ़। बीबी से परेशान ASI आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले दारोगा ने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें वो अपनी मौत की वजह की जिक्र किया है. मामला चंडीगढ़ का है, जहां पदस्थ ASI राकेश कुमार ने जहर खाकर जान दे दी। चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत सोनीपत के गांव भठ्ठ निवासी राकेश कुमार ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

एएसआई राकेश सुबह खान अहमदपुर के पास हाईवे किनारे बेसुध हालत में मिले। मुलाना के एमएम अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तलाशी लेने पर एएसआई के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें पत्नी से विवाद और कुछ लोगों से लेनदेन का भी जिक्र था। सुसाइड नोट में लिखा था, मैं राकेश कुमार इतना परेशान हो गया हूं कि गेंहू में डालने वाली गोली खा ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ASI अपनी पत्नी संतोष से काफी परेशान था। कोई भी आदमी मरते हुए झूठ नहीं बोलता। वहीं, सुसाइड नोट में कई से उधार लिए पैसों का भी जिक्र था। लिखा था,मैं हंसता हुआ मरना चाहता हूं। कोई भी मेरे मरने पर न रोए, जय हिंद सर जी। मैं थक गया और अब आराम करना चाहता हूं। पुलिस ने मृतक के भाई राजीव की शिकायत पर पत्नी व ताऊ के लड़के पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

राकेश कुमार वर्ष 1991 में चंडीगढ़ पुलिस में सिपाही पद पर नियुक्त हुआ था। इस समय वह चंडीगढ़ के पुलिस लाइन सेक्टर- 26 में उप निरीक्षक के पद पर तैनात था। राकेश कुमार की शादी वर्ष 1996 में पानीपत के गांव मांडी निवासी संतोष कुमारी के साथ हुई थी। जिसके पास दो लड़के हैं। बड़ा लड़का कनाड़ा में रह रहा है व छोटा लड़का अपनी मां के साथ हैदरपुर दिल्ली में रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10-11 साल से राकेश कुमार का अपनी पत्नी संतोष के साथ घरेलू मामलों को लेकर आपस में विवाद चल रहा था और राकेश कुमार की पत्नी संतोष कोर्ट के माध्यम से राकेश कुमार से कोर्ट के माध्यम से अपना खर्चा ले रही थी। तभी से भाई राकेश कुमार व उसकी पत्नी संतोष अलग-अलग रह रहे थे। 23 जुलाई को सुबह चंडीगढ़ पुलिस से पता चला कि भाई का शव मुलाना थाना क्षेत्र में मिला है और मोटरसाइकिल भी बरामद हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close