मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ जारी, 50 से ज्यादा सवालों की लिस्ट अफसरों ने कर रखी है तैयार, संजीव लाल से मिली जानकारी भी करायी जायेगी वैरिफाई

रांची। मंत्री आलमगीर आलम से ईडी की पूछताछ जारी है। रविवार को भेजे समन के तामिल के लिए मंत्री आलमगीर आलम आज ईडी कार्यालय पहुंचे। टेंडर घोटाला मामले में ईडी ने मंत्री को समन जारी कर बुलाया था। मंत्री आलमगीर आलम ईडी के द्वारा समन दिए जाने के बाद तय समय पर ईडी दफ्तर पहुंचे। ईडी अधिकारियों ने पूछताछ के लिए मंत्री के सामने लंबी लिस्ट रखी है।

माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान संजीव लाल और जहांगीर से जो जानकारी ईडी को मिली है, मंत्री को उसके साथ वैरिफाई किया जा सकता है। दरअसल संजीव लाल ने बताया है कि टेंडर से जो राशि मिलती थी, वो ऊपर से नीचे तक बंटता था। लिहाजा विभाग में चल रहे करोड़ों के कमीशन के खेल में मंत्री की क्या भूमिका थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संजीव और जहांगीर के पास मिले पैसे कहां पहुंचाए जाने थे. ऐसे कई सवालों का जबाब मंत्री आलमगीर आलम को देना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार अगर जरूरत हुई तो संजीव लाल और जहांगीर आलम के सामने बिठा कर मंत्री से पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीए और उनके दूसरे सहयोगियों के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद बरामद 35 करोड़ रुपये मामले में मंत्री आलमगीर से ईडी पूछताछ कर रही है।

इस मामले में मंत्री के पीए संजीव लाल, संजीव के नौकर जहांगीर आलम को ईडी ने 7 मई को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तरी के बाद जहांगीर ने ईडी के सामने खुलासा किया था कि बरामद करोड़ों रुपए पीए संजीव लाल के है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close