IPS बर्खास्त: आईपीएस को राज्य सरकार ने किया सेवा से डिसमिस, सरकार के खिलाफ बोलना पड़ गया भारी, जानिये पूरा मामला

IPS dismissed: IPS dismissed from service by the state government, speaking against the government became a burden, know the whole matter

IPS Jasbir Singh: आईपीएस जसबीर सिंह को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। सरकार की नीतियों और कामकाजी तरीके पर आईपीएस ने आलोचनात्मक बयान दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें अनुशासनहीनता और बयानबाजी के कारण निलंबित किया था, अब उन्हें राज्य सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। सर्विस से जुड़ी अपनी समस्याओं को लेकर उन्होंने राष्ट्रपति से भी अपील की थी, लेकिन उनका मामला सुलझा नहीं पाया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

यूपी कैडर के हैं IPS 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IPS जसबीर सिंह जब प्रतापगढ़ के एसपी थे तब राजा भैया पर उन्होंने शिकंजा कसा था। उस वक्त आईपीएस जसबीर सिंह की खूब चर्चा हुई थी। फरवरी 2019 में एक वेबसाइट से बातचीत में जसबीर सिंह ने सरकार की कई नीतियों पर सवाल उठाए थे। इसमें अफसरों के तबादले, एनकाउंटर नीति और शासन की कार्यशैली पर उनके कड़े बयान भी शामिल थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सरकार उन्हें बिना काम के वेतन दे रही थी जबकि उनके विभाग में कोई कामकाजी गतिविधि नहीं हो रही थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

पहले निलंबित और अब बर्खास्त 

 

इसके बाद जब शासन ने उनसे जवाब मांगा तो उन्होंने छुट्टी पर जाने का फैसला किया वो भी बिना किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनुमति लिए। इस पर शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया। जसबीर सिंह का भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होना भी विवाद का कारण बना। जब वह होमगार्ड में एडीजी थे तो उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था। इससे शासन असंतुष्ट हुआ और बाद में उन्हें होमगार्ड से हटाकर एडीजी रूल्स ऐंड मैनुअल्स पद पर भेजा गया। अब जसबीर सिंह को सेवामुक्त करने का निर्णय लिया गया है और निलंबन के दौरान मिलने वाली आधी सैलरी भी बंद हो जाएगी। यूपीएससी द्वारा उनकी सेवाओं के समापन को मंजूरी मिलने के बाद उनकी सेवा बहाल होने की संभावना बेहद कम बताई जा रही हैं।

Related Articles

close