IPS Empanelment: झारखंड के चार IPS केंद्र में IG इम्पैनल, होमकर अमोल, प्रभात कुमार, कुलदीप और अनूप हुए इम्पैनल, देखिये 65 IPS की….

IPS Empanelment: Four IPS officers of Jharkhand have been empanelled as IGs in the centre, Homkar Amol, Prabhat Kumar, Kuldeep and Anoop have been empanelled, see the list of 65 IPS officers...

Jharkhand IPS News : केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को लेकर एक अहम निर्णय लेते हुए 65 अफसरों को इंस्पेक्टर जनरल (IG) या समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए एम्पैनल किया है। यह निर्णय न केवल इन अधिकारियों के करियर में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि केंद्रीय सुरक्षा व्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार भी करेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सूची में 2003 से लेकर 2007 तक के बैचों के अधिकारी शामिल हैं। इनमें से 8 अधिकारी ‘इनीशियल लेफ्टओवर’ श्रेणी से हैं, यानी जो पहले चयन प्रक्रिया में छूट गए थे। जबकि 2007 बैच के 57 अधिकारी सीधे तौर पर इस बार चयनित हुए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व बैच (Initial Leftover) के चयनित अधिकारी

जिन अधिकारियों को पहले प्रक्रिया में स्थान नहीं मिल पाया था, उन्हें अब मौका मिला है:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• अजय कुमार मिश्रा (2003, उत्तर प्रदेश)

• विनय कुमार (2004, बिहार)

• होमकर अमोल विनुकांत (2004, झारखंड)

• प्रभात कुमार (2004, झारखंड)

• कुलदीप द्विवेदी (2005, झारखंड)

• सिद्धार्थ मोहन जैन (2006, बिहार)

• अनुप कुमार साहू (2006, ओडिशा)

• शलभ माथुर (2006, उत्तर प्रदेश)

 

2007 बैच से झारखंड के चयनित अधिकारी

2007 बैच से चयनित 57 आईपीएस अधिकारी देश के विभिन्न हिस्सों से हैं, जिनमें कई केंद्रशासित प्रदेश और राज्य शामिल हैं जैसे AGMUT, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान आदि। झारखंड से 2007 बैच के अनूप बिरथरे का भी इम्पैनल हुआ है।

Related Articles

close