IPS की पॉकेटमारी : आईपीएस अफसर की जेब से कर दिया महंगा मोबाइल पार, पुलिस इस तरह से घेराबंदी कर पॉकेटमार को पकड़ा

साहिबगंज। IPS की पॉकेटमारी कर IPHONE गायब करने वाला शातिर पकड़ा गया है। IPS सागर बख्श की दिल्ली में पॉकेटमारी कर बदमाश फरार हो गया था। वो झारखंड के साहिबगंज में आई फोन चला रहा था, जिसका लोकेशन मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी साहिबगंज के महाराजपुर से हुई है।

आरोपी का नाम मानव नोनिया है। दरअसल दो महीने पहले मानव नोनिया दिल्ली काम करने गया था। इसी दौरान मानव नोनिया ने आइपीएस की जेब काट ली। IPS ने मोबाइल की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना को मोबाइल का ट्रेस मिलता देख टीम गठित की गई। टीम सफलतापूर्वक मोबाइल ट्रेस करते हुए युवक के घर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि दिल्ली में उसने जेब से मोबाइल निकाल लिया था। पुलिस के मुताबिक दिल्ली से मोबाइल चोरी का लोकेशन मिलने पर छापेमारी की गई। मानव नोनिया नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय के आदेश पर उस आईपीएस पदाधिकारी को मोबाइल फोन दे दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close