“इरफान जी अपना थोड़ा सा मानसिक संतुलन का इलाज कांके में करायें”…. स्वास्थ्य मंत्री पर जयराम महतो का करारा तंज, कहा, हम रिम्स….

"Irfan ji, please get your mental balance treated in Kanke".... Jairam Mahto takes a dig at the Health Minister, says, we are in RIMS....

रांची। झारखंड टाइगर ने अपनी गर्दन का इलाज रिम्स में कराया है। डुमरी के विधायक और जेएलकेएम पार्टी के सुप्रीमो जयराम महतो की तबीयत विधानसभा सत्र के दौरान बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना की जानकारी खुद विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान अचानक उन्हें गर्दन दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उनका इलाज रिम्स में कराया गया। उन्होंने अपने शुभचिंतकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अब उनकी तबीयत ठीक है और संघर्ष जारी रहेगा।

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇 👇 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 


रिम्स को लेकर बयान 

जयराम महतो इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण सुर्खियों में रहे। उन्होंने कहा था कि स्वास्थ्य मंत्री को अपना इलाज भी रिम्स में ही कराना चाहिए और मानसिक संतुलन से जुड़ी कोई समस्या हो तो कांके में उसका इलाज कराना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि रिम्स की आलोचना करना एक अलग बात है, लेकिन इसके खिलाफ जाना ठीक नहीं है क्योंकि यह राज्य के करोड़ों लोगों की उम्मीदों का केंद्र है।

 

रिम्स में उपचार और स्थिति

जैसे ही जयराम महतो के स्वास्थ्य की जानकारी उनके शुभचिंतकों को हुई, लोगों में चिंता फैल गयी। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने लगे। हालांकि जयराम महतो पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। आपको बता दें कि झारखंड की राजनीति में जयराम महतो एक मजबूत और बेबाक नेता माने जाते हैं, जो अपने स्पष्ट विचारों के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

close