IRS अफसर की बेटी का रेप, फिर मर्डर: अफसर-पत्नी के साथ गये थे जिम, बेटी से रेप के बाद चार्जर से गला घोंटकर हत्या, इंजीनियरिंग के बाद UPSC की कर रही थी तैयारी
Rape and Murder of IRS Officer's Daughter: She had accompanied her officer father and mother to the gym; after raping her, the perpetrator strangled her to death using a charger. She was preparing for the UPSC exams following her engineering studies.

IRS Officer Daughter Murder । एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। IRS अफसर की बेटी की रेप के बाद हत्या कर दी गयी है। ये घटना अफसर के बंगले में ही घटी है। झकझोर देने वाली ये घटना देश की राजधानी दिल्ली की है, जहां दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी में ये जघन्य वारदात हुई। मिली जानकारी के मुताबिक एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पाया गया है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म को भी अंजाम दिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी में ये बातें सामने आयी है कि रेप के बाद युवती का गला घोंटा गया है। हत्यारे ने मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर लड़की की हत्या की है। इस मामले में परिजनों ने वारदात के पीछे एक घरेलू सहायक के होने का अंदेशा जताया है। आरोप है कि उसे करीब एक-डेढ़ महीने पहले काम से निकाल दिया गया था।
इधर, हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि बुधवार को वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. युवती का शव उसके घर से बरामद हुआ है। सामने आया है कि पुलिस मृतका के साथ सेक्सुअल असॉल्ट की आशंका भी जता रही है।
घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि इसके बाद मोबाइल चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया गया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी तक पुलिस पहुंच जायेगी। फिलहाल मामले में शक की सुई घर के पहले घरेलू नौकर रह चुके शख्स पर घूम रही है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी है।
वारदात के वक्त माता-पिता गए थे जिमॉ
बताया जा रहा है कि इस नौकर को करीब डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से हटा दिया गया था. पुलिस को संदेह है कि वह बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दे सकता है।
घटना की सूचना पुलिस को बुधवार सुबह मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक मृतक लड़की ने इंजीनियरिंग की थी, इसके बाद अब वह UPSC की तैयारी कर रही थी। वारदात के वक्त युवती के माता-पिता सुबह जिम गए हुए थे, जिस नौकर पर शक जताया जा रहा है वह राजस्थान का रहने वाला है। उसे कुछ महीने पहले ही निकाल दिया गया था। पुलिस फिलहाल अलग-अलग एंगल से मामले की जांच में जुटी है। वहीं सीसीटीवी के जरिये भी सुराग पता करने की कोशिश की जा रही है।












