मॉल है… सिनेमा हॉल है… या बाजार घूमने आए हो?’ निरीक्षण के दौरान छात्रों पर भड़के शिक्षा सचिव

सहरसा : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) ने सहरसा में छात्रों की क्लास लगा दी. शुक्रवार (13 अक्टूबर) को केके पाठक ने चार विद्यालयों का निरीक्षण किया. सबसे पहले उन्होंने मनोहर उच्च विद्यालय (सहरसा) का निरीक्षण किया. इसके बाद जिला गर्ल्स हाई स्कूल, मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर और फिर मध्य विद्यालय बैजनाथपुर का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के क्रम में केके पाठक जिले के मनोहर हाई स्कूल पहुंचे, इस दौरान उन्होंने छात्रों को बिना स्कूल यूनिफॉर्म के देखा तो उनकी क्लास लगा दी. उन्होंने सबसे तो छात्रों से पूछा की आप विषय की पढ़ाई कर रहे हैं, आर्ट्स या साइंस की. इसके बाद उन्होंने पूछा कि आप लोग स्कूल के ड्रेस में क्यों नहीं आए, इसके जवाब में छात्रों ने कुछ नहीं बोला और खामोश हो गए.
केके पाठक ने बच्चों के ड्रेस में न होने पर आपत्ति जताई उन्होंने छात्र से कहा कि ये मॉल है? सिनेमा हॉल है या बाजार घूमने आए हो? ये स्कूल है. बिना वर्दी के स्कूल आ गए हो. प्रिंसिपल को बोल दिए हैं जो छात्र बिना वर्दी में आएगा तो उसे न तो परीक्षा में बैठने दिया जाएगा और न ही स्कूल आने दीजिएगा. कम से कम 12 क्लास तक तो वदी में आना ही पड़ेगा. और अधिकारियों को उसी समय बच्चों का स्कूल से नाम काटने का आदेश दिया.
केके पाठक ने छात्रों को दी वार्निंग
निरीक्षण के दौरान मौजूद स्कूल की प्राचार्य ने केके पाठक को बताया कि बार बार कहने पर भी बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर नहीं आ रहे हैं. इस बात पर अपर मुख्य सचिव को काफी आश्चर्य हुआ. इसके बाद केके पाठक ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि यह स्कूल है आप लोग यहां यूनिफॉर्म में आइए. यह आखिरी वार्निंग ड्रेस में नहीं आने पर क्लास में बैठने नहीं दिया जाएगा और न ही परीक्षा में बैठने दिया जाएगा.












