Ishan Kishan Girlfriend: IPL मैच में नजर आयी ये दो मिस्ट्री गर्ल्स….जानिये कौन हैं ये दोनों, जब बन गयी सोशल मीडिया सनसनी

मुंबई। IPL के दौरान कई बार मिस्ट्री गर्ल्स ने लोगों का ध्यान खींचा। मैच के दौरान अलग-अलग अंदाज और रिएक्शन के साथ टीवी स्क्रीन पर नजर आने वाली इन मिस्ट्री गर्ल्स के बारे में जानना चाहते हैं, इंटरनेट पर उन्हें खूब सर्च भी किया जाता है। मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को हुए मुकाबले में भी ऐसी ही दो मिस्ट्री गर्ल्स नजर आयी, जिनकी तस्वीरें वायरल हुई तो इंटरनेट पर उनके बारे में लोगों ने तलाशना शुरू कर दिया।

इन दो लड़कियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कल मैच के बाद से ही बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी के दौरान इन दो लड़कियां टीवी स्क्रीन पर दिखी थी। फैस को बता दें कि इन दो लड़कियों में एक ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया है, जबकि दूसरी उनकी दोस्त कशिका कपूर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिलेशन को लेकर सोशल मीडिया में कई बार खबरें आयी, लेकिन दोनों में से किसी ने भी खबर को कंफर्म नहीं किया। हालांकि कई दफा मैच के दौरान ईशान को अदिति सपोर्ट करने के लिए मैदान पर नजर आयी है। अदिति एक फैशन माडल है और 2017 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी है। 2018 में वो मिस सुपरनेशनल इंडिया का खिताब जीत चुकी है।

कशिका के साथ अदिति शनिवार को मैच देखने पहुंची थी । कशिका के बारे में भी फैस इंटरनेट पर जानकारी खंगाल रहे हैं। कशिका भी एक माडल है। कशिका के इंस्टा पर 6.8 मिलियन से ज्यादा फालोअर्स हैं। कशिका ने इंस्टाग्राम पर मैच के दौरान की एक तस्वीर भी इंस्टा पर शेयर की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं ईशान के बारे में बतायें तो ये आईपीएल उनके लिए अच्छा नहीं है। 14 मैच से उनके खाते में सिर्फ 418 रन है, जिसमें से 3 फिफ्टी है। उन्हें मुंबई की टीम ने 15.25 करोड़ में खरीदा था। ईशान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close