बजने वाली है शहनाई : खरमास खत्म होते ही लगन होगा शुरू, जुलाई महीने में एक भी लगन नहीं, दिसंबर तक का देखिये शुभ मुहूर्त

The wedding bells are about to ring: Weddings will begin as soon as Kharmas ends, there is not a single wedding in the month of July, see the auspicious time till December

Lagankaal Dates : अब शहनाई फिर से गूंजने वाली है। खरमास की समाप्ति 13 अप्रैल को होते ही विवाहोत्सव की तैयारियां रफ्तार पकड़ लेगी। 14 अप्रैल से शुरू हो रहे विवाह के शुभ मुहूर्तों के साथ ही शहनाई की गूंज, बैंड-बाजों की धमक और खुशियों की बौछार सड़कों और गलियों में सुनाई देने लगेगी। शादी की तैयारी के मद्देनजर मैरिज हॉल से लेकर होटल और विवाह भवन अभी से ही बुक होने लगे हैं।

दिसंबर तक में शादी के कई मुहूर्त हैं, लेकिन जुलाई में शादी का एक भी मुहूर्त नहीं है। इधर वर-वधू पक्ष के लोग जोर-शोर से शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। शादी को यादगार बनाने के लिए लोग लेटेस्ट ट्रेंड और डिजाइन की खरीदारी में जुटे हैं। खास बात यह है कि लोग खर्च करने से भी नहीं हिचक रहे हैं। गहने, परिधान, सजावट, भोजन से लेकर वीडियो-फोटोग्राफी तक सबकुछ भव्य बनाने की होड़ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहर के होटल, बैंक्वेट हॉल, धर्मशाला और मैरिज लॉन में बुकिंग की होड़ मची है। डेकोरेटर एसोसिएशन के मुताबिक, इस बार पिछले साल की तुलना में बुकिंग अधिक है और रौनक भी ज्यादा दिखेगी। अप्रैल की शुरुआत से ही वेडिंग वेन्यू पूरी तरह से फुल हो चुके हैं। शादी समारोह के मद्देनजर अभी से ही बाजारों की चहल पहल बढ़ गयी है।

📅 2025 में शादी के शुभ मुहूर्त (Lagankaal Dates)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

🔸 अप्रैल

14, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

🔸 मई

1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28

🔸 जून

2, 4, 5, 7, 8

👉 नोट: जुलाई से अक्टूबर तक कोई विवाह मुहूर्त नहीं होगा क्योंकि इस दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहेंगे। इन महीनों में धार्मिक रूप से शादी-विवाह का आयोजन वर्जित माना जाता है।

🔸 नवंबर

2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, 30

🔸 दिसंबर

4, 5, 6

Related Articles

close