“लगता है पूरी कैबिनेट ही जेल जाकर मानेगी” आलमगीर आलम की गिरफ्तारी पर भाजपा का कटाक्ष, कहा, भ्रष्टाचार का सरगना

रांची: आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गयी है। गिरफ्तारी के बाद अब भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर आलमगीर आलम की गिरफ्तारी को मोदी की गारंटी से जोड़ा है। भाजपा ने पोस्ट में लिखा है कि भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार, आपके सही वोट का परिणाम, कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया गिरफ्तार।

इधर भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। दीपक प्रकाश ने कहा है कि आज झारखंड में एक और भ्रष्टाचार के सरगना और कांग्रेस विधायक दल के नेता, साथ ही झामुमो-कांग्रेस ठगबंधन सरकार में मंत्री जिन्होंने कोरोना काल में बांग्लादेशीयों की भी मदद की थी उन्हें नोटों के पहाड़ बरामदगी मामले में ED ने गिरफ्तार कर लिया. लगता है पूरी कैबिनेट ही जेल जाकर मानेगी!

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close