JAC 10वीं बोर्ड रिजल्ट कल होगा जारी: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन करेंगे घोषणा, जानिए कहां और कैसे देखें परिणाम

JAC 10th Board Result will be released tomorrow: Education Minister Ramdas Soren will make the announcement, know where and how to see the result

रांची।झारखंड के 10वीं के विद्यार्थियों का इंतजार कल खत्म हो जायेगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कल यानी 27 मई 2025 को मैट्रिक परीक्षा (कक्षा 10वीं) का परिणाम घोषित करने जा रहा है। इस संबंध में JAC के सचिव जयंत कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिणाम की घोषणा सुबह 11:30 बजे झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सभागार में की जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में परीक्षा परिणाम जारी करेंगे, जबकि स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। परिषद ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां देखें अपना रिजल्ट

झारखंड बोर्ड के 10वीं के छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम jac.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और रोल कोड वेबसाइट पर दर्ज करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

महत्वपूर्ण जानकारी:

 

रिजल्ट डेट: 27 मई 2025

 

समय: सुबह 11:30 बजे

 

घोषणा स्थल: JAC सभागार, रांची

 

आधिकारिक वेबसाइट: jac.jharkhand.gov.in

 

आवश्यक विवरण: रोल नंबर और रोल कोड

 

परीक्षा में सम्मिलित हुए थे लाखों छात्र

बता दें कि इस वर्ष झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में राज्य भर के 4 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। अब सभी को अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है, जो कल खत्म होने वाला है।

 

जारी होगा टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत

रिजल्ट घोषणा के साथ-साथ इस बार का पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट, जिलेवार प्रदर्शन और सबसे अधिक उत्तीर्णता वाले स्कूलों की भी जानकारी साझा की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण साइट स्लो हो सकती है, ऐसे में विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे धैर्य बनाए रखें और बार-बार प्रयास करें।

Related Articles

close