JAC 12th Result 2023 : जैक 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का परिणाम जारी, स्टुडेंट ऐसे करें चेक

रांची : झारखंड बोर्ड जैक इंटरमीडिएट आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट ( Jharkhand Board 12th Result 2023 Arts, Commerce) जारी कर दिया गया है। जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर देखा जा सकता है।

जैक चेयरमैन सुनील कुमार महतो ने रिजल्ट जारी किया। झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स में 95.97% छात्र-छात्रा सफल हुए। इंटर कॉमर्स का रिजल्ट 88.60 फीसदी रहा। इंटर आर्ट्स में डीएवी पब्लिक स्कूल कतरास धनबाद की छात्रा कशिश परवीन ने 469 अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं इंटर कॉमर्स में अर्सुलिन इंटर कॉलेज रांची की छात्रा श्रृष्टि कुमारी ने 480 अंक हासिल कर टॉप किया। जैक इंटरमीडिएट आर्ट्स में करीब 2.12 लाख छात्र- छात्रा शामिल हुए थे, जबकि इंटरमीडिएट कॉमर्स में 38 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close