जमशेदपुर ब्रेकिंग: करणी सेना नेता विनय सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में तनाव

जमशेदपुर : रविवार रात करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज वारदात एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा इलाके में मिनी पंजाब होटल के पास घटी. हमलावरों ने घात लगाकर इस घटना को अंजाम दिया.

सुनसान जगह का फायदा उठाकर मारी गोली
सूत्रों के मुताबिक, विनय सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ मानगो के बालीगुमा इलाके से लौट रहे थे. जैसे ही वे मिनी पंजाब होटल के समीप स्थित एक गली में दाखिल हुए, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगते ही विनय सिंह की घटनास्थल पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश
विनय सिंह मानगो स्थित सहारा सिटी के निवासी थे और झारखंड में करणी सेना के एक सक्रिय एवं प्रभावशाली नेता माने जाते थे. उनकी हत्या की खबर फैलते ही क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close