प्रखंड कार्यालय से जविप्र के लाभुक की रखी धोती – साड़ी चोरों ने किया गायब, बीडीओ ने दर्ज कराई प्राथमिकी

गढ़वा । भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय के उपरी तल्ले के एक कमरे में जविप्र के लाभुकों के बीच वितरण हेतु रखा गया। साड़ी धोती की दो बोरी अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी की घटना को लेकर बीडीओ सह प्रभारी एमओ जयपाल महतो स्थानीय थाने में अज्ञात चोरो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आवेदन में जिक्र किया है, कि प्रखंड ऑपरेटर आलोक कुमार गुप्ता जब बीते 31 जुलाई 2023 को सुबह 11 बजे अपने कार्यालय पहुंचे तो पाया कि कमरा की खिड़की खुला हुआ है, चोरी की संदेह होने पर जब जाँच की गई तो पाया कि बोरी में रखी हुई 200 लुंगी तथा दूसरी बोरी से 20 लुंगी गायब है। इसके बाद जब दूसरे कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो वहाँ खिड़की किनारे रखा हुआ एक बोरी (100) साड़ी तथा दूसरी बोरी से 50 साड़ी गायब है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान खिड़की किनारे खाली बोरी और ब्लेड पाया गया। विदित हो कि पिछले वर्ष भी प्रखंड कार्यालय से साड़ी व धोती चोरी होने पर एमओ द्वारा थाने में अज्ञात चोरो पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन इस वर्ष भी चोरी की घटना का पुनरावृति होने अत्यंत दुःखद है। उधर पुलिस ने आवेदन के अलोक में अज्ञात चोरो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर प्रखंड कार्यालय में लगे सीसीटीवी के माध्यम से अनुसंधान शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close