जवान की मौत : सर्विस रायफल से खुद के सिर पर मार ली गोली…CAF में थी पोस्टिंग…

बीजापुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में एक जवान ने खुद को मार ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। जवान का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जवान मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था। जवान ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी अभी कोई खास जानकारी नही मिल सकी है। बीजापुर एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिये हैं।

पूरा घटनाक्रम नक्सल प्रभावित बीजापुर के CAF कैम्प की बतायी जा रही हैं। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि सीएएफ के 15वीं बटालियन में सुनील कुमार की पोस्टिंग थी। सुनील मूलतः मध्यप्रदेश के भिंड जिला का रहने वाला था। बताया जा रहा हैं कि बुधवार की रात करीब 11 बजें कैम्प में सुनील कुमार ने एकाएक अपने सर्विस रायफल से खुद के सिर पर गोली मार ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैम्प में गोली चलने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। कैम्प में मौजूद जवान भागकर मौके पर पहुंचे तो सुनील की लहुलूहान लाश मौके पर पड़ी थी। बीजापुर एसपी आंजनेय वाश्ने ने बताया कि जवान ने आत्महत्या क्यों की अभी ये स्पष्ट नही हो सका हैं। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close