जीजा साली ने दी जान, गुस्साये लोगों ने थाने में लगायी आग, कई पुलिसकर्मी घायल, हाजत में लगायी थी दोनों ने…

Jija Sali Suicide: अररिया के ताराबाड़ी थाना के हाजत में जीजा-साली ने आत्महत्या पर जमकर बवाल मचा। दोनों ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। हिरासत में दोनों की मौत के बाद शुक्रवार (18 मई) की सुबह ग्रामीण उग्र हो गए और ताराबाड़ी थाना का घेराव कर तोड़फोड़ करने लगे. थाने में आगजनी की. पथराव भी किया. इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक ताराबाड़ी थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की (साली) और उसके प्रेमी (जीजा) को हिरासत में लिया था। थाने में ही दोनों ने आत्महत्या कर ली। आक्रोशित लोगों का मानना है कि पुलिस की पिटाई से मौत हुई है। काफी संख्या में लोग ताराबाड़ी थाना पहुंच गए और हंगामा करने लगे. इसके बाद मामला बिगड़ गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लड़की की उम्र 14 साल बताई जा रही है। दोनों ने दो दिन पहले शादी कर ली थी। पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। बताया जाता है कि मृतक नाबालिग लड़की की बड़ी बहन और उसके जीजा मिट्ठू सिंह की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। तरोना गांव गुरुवार को उसके प्रेमी (जीजा) को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने लाया था। लड़की को भी हिरासत में लिया गया था।

उधर आत्महत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि जीजा ने बैरक के गेट से गमछे से फांसी लगाई है जबकि लड़की ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दी है। वीडियो फुटेज की मदद ली जा रही है. 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close