…और सवा करोड़ के गहने और 32 लाख के बंडल फेंक दिये, छापेमारी के लिए पहुंचे अफसर को देख मचा हड़कंप, डीजीएम के ठिकाने पर मिला कुबेर का खजाना
...and threw away jewellery worth Rs. 1.25 crore and bundles worth Rs. 32 lakh. The raiding officer caused a stir. Kubera's treasure was found at the DGM's residence.

Raid News। छापा मारने पहुंची टीम कुबेर का खजाना देख हैरान रह गयी। डीजीएम रैंक के अफसर के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अब तक करोड़ों की अकूत संपत्ति का पता चला है। अभी भी जांच जारी है। पूरा मामला पटना का है, जहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए Special Vigilance Unit Bihar (एसवीयू) की टीम ने Bihar Medical Services and Infrastructure Corporation Limited (बीएमएसआईसीएल) के उप महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) Pankaj Kumar के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में नकदी, सोना, चांदी और हीरे के जेवरात मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार, जैसे ही निगरानी टीम उनके फ्लैट पर पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने करीब सवा करोड़ रुपये मूल्य के हीरे, सोने और चांदी के आभूषणों के साथ लगभग 32 लाख रुपये नकद बाहर फेंकने की कोशिश की। हालांकि टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस संपत्ति को सुरक्षित जब्त कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक बरामद की गई संपत्ति का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला पहले ही दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लगभग 13 वर्षों की सेवा अवधि में अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। जांच एजेंसी के अनुसार उनके खिलाफ लगभग 96.46 लाख रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है।
मामला दर्ज होने के बाद विशेष निगरानी इकाई ने न्यायालय से छापेमारी के लिए वारंट प्राप्त किया। इसके बाद गुरुवार को एसवीयू की टीम ने पटना में उनके तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इनमें Kadamakuan स्थित कोनिका मैहर अपार्टमेंट का फ्लैट, Sultanganj थाना क्षेत्र के रानीघाट स्थित उनका आवास और Patna Medical College and Hospital परिसर में स्थित बीएमएसआईसीएल का कार्यालय शामिल है।
छापेमारी के दौरान जांच टीम को कई अचल संपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं। जांच में यह भी पता चला है कि कंकरबाग के पृथ्वीपुर स्थित शिवम अपार्टमेंट में उनके नाम पर दो फ्लैट हैं। इसके अलावा कदमकुआं इलाके में भी एक फ्लैट उनके स्वामित्व में होने की जानकारी सामने आई है।
जांच एजेंसी अब इन संपत्तियों के स्रोत और उनके वास्तविक मूल्य का आकलन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में और भी अवैध संपत्तियों का खुलासा होता है, तो इस मामले में आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।विशेष निगरानी इकाई की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि सरकारी पदों का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।












