झारखंड ब्रेकिंग न्यूज : राहुल गांधी पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना, कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका

jhaarakhand breking nyooj : raahul gaandhee par jhaarakhand haeekort ne lagaaya jurmaana, kaangres paartee ko bada jhataka

Ranchi: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। अमित शाह से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर जुर्माना लगाया है। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उन्होंने वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी.

राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है. कांग्रेसजन किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं, यह भाजपा में ही पॉसिबल है.झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगया है. इन पर ये कार्रवाई अमित शाह से जुड़े केस के मामले में लगाया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मालूम हो की झारखंड हाईकोर्ट ने एक मुकदमे को लेकर चल रही सुनवाई में जवाब दाखिल करने में देरी की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. दरअसल, चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी द्वारा भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े केस में संज्ञान लिया था, जिसे निरस्त करने के लिए उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.

इस याचिका पर पिछले महीने हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दी थी और चाईबासा कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close