झारखंड: हवस मिटाने के बाद महिला को उतार दिया मौत के घाट, बेटे के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, दो राज्यों की पुलिस कर रही…

रांची। एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। महिला की हत्या रेप के बाद करने की आशंका जतायी जा रही है। घटना रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। 45 साल की महिला की लाश ओखरगड़ा जंगल से मिली है। महिला के पुत्र ने दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या की आशंका जताई है। महिला बुधवार से लापता थी। उसके घर वाले तलाश में जुटे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

पुलिस ने उनके पुत्र के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। एक अन्य घटना में, झारखंड के पलामू जिले के रामगढ़ की 13 साल की आदिवासी बालिका से बिहार के सासाराम में रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसे ट्रैफिकिंग कर बिहार ले जाया गया था। गुरुवार को कुछ लोगों ने जंगल में लाश देखी। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त एक दिन पहले से लापता महिला के रूप में की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक एक स्थानीय ठेकेदार उसे अपने साथ ले गया था और ईंट भट्ठा मालिक को सौंप दिया था। लड़की के रेप और मर्डर के आरोप में ठेकेदार और ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस बीच पलामू पुलिस की एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सासाराम रवाना हुई है। परिजनों ने पलामू पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज की। इसके बाद बिहार पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close