झाऱखंड कोरोना ब्रेकिंग: एक और महिला मिली कोरोना संक्रमित, आईसोलेशन में चल रहा है इलाज, इस जिले में आया पहला केस

Jharkhand Corona Breaking: Another woman found corona infected, treatment is going on in isolation, first case in this district

Jharkhand Corona Update : झारखंड में अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में बढ़े संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं थोड़ी बढ़ा दी है। जमशेदपुर में कोरोना का एक मामला सामने आया है। यह इस साल का कोल्हान में कोरोना का ये पहला मामला है। जमशेदपुर जिले की एक महिला रैपिड टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाई गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि अभी आरटीपीसीआर की रिपोर्ट नहीं आई है। लिहाजा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। महिला की उम्र 44 साल है और वह सरायकेला बाजार की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल महिला कदमा में रह रही थी। महिला का इलाज घर पर ही चल रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक 25 मई को महिला बेंगलुरु से वापस आई थी। वापस आने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ी देख महिला ने अपना टेस्ट कराया, जिसके बाद रैपिड टेस्ट में उसके कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद महिला को उनके घर में आइसोलेट किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोरोना मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। लिहाजा आरटीपीसीआर रिपोर्ट की का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जांच की प्रक्रिया को और आगे बढ़ाया जाएगा। आपको बता दें कि झारखंड में कोरोना को लेकर सरकार काफी सतर्क है। खुद स्वास्थ्य मंत्री लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं और हालात पर नजर बनाये हुए हैं।

Related Articles

close